फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman dies in panic due to lightning strike

Basti News: बिजली कड़कने से महिला की घबराहट में मौत

Tue, 09 Sep 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in panic due to lightning strike
कप्तानगंज(बस्ती)। थाना क्षेत्र के माझा (सोनरापुर) गांव में सोमवार शाम को बिजली कड़कने से खेत में चारा काटने गई (30) वर्षीय महिला की मौत हो गई। यहां के राम चरन की बेटी पूजा की शादी सोनहा थाना के दुबियहवा गांव में हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, तीन माह पहले घर पर ही पूजा को सांप काट लिया था। जिला अस्पताल में इलाज चला। उसके बाद मायके में रहने लगी थी। सोमवार की शाम को करीब तीन बजे पूजा अपनी मां रामलली के साथ खेत में पशुओं का चारा काटने गई थी। अचानक बिजली कड़कने के साथ ही बारिश होने लगी। अपने को सुरक्षित रखने के लिए मां-बेटी एक पेड़ के नीचे बैठ गई। तभी तेजी से बिजली कड़कने लगी। पूजा अपने हाथ की मोबाइल मां को पकड़ाते हुए लुढ़क गई। खेत में ही उसकी मौत हो गई। मां की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आनन फानन एक निजी चिकित्सक के पास ले गये। जहां पर डॉक्टरों ने पूजा निषाद को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना ससुराल के लोगों दिया।पूजा निषाद के पति मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पति मुंबई से रवाना हो गए। मां की मौत से पूजा का इकलौता बेटा आर्यन (6) ,पिता राम चरन और मां राम लली का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed