{"_id":"6449853b668286c8a8010ec5","slug":"woman-circling-the-bank-in-the-hope-of-unnecessary-help-basti-news-c-7-1-141424-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अहेतुक सहायता की आस में बैंक का चक्कर लगा रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अहेतुक सहायता की आस में बैंक का चक्कर लगा रही महिला
Thu, 27 Apr 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक मदद के लिए डीएम के पत्र की प्रति दिखातीं प्रमिला मिश्र बेटे के साथ।
भानपुर। खेत में लगी आग से झुलसकर मरे किसान के आश्रित को 11 माह बाद भी आर्थिक मदद नहीं मिलने से पीड़ित परिवार मायूस है। मदद की आस में रोज बैंक खाते की जांच कराकर निराश लौट रही है। सोनहा थाना क्षेत्र के जोगिया पाठक गांव की पीड़िता प्रमिला मिश्र कहती हैं कि 31 मई 2022 को गन्ने की गुड़ाई करते समय खेत में लगी आग में गंभीर रूप से झुलसने से उनके 63 वर्षीय पति राम मूरत मिश्र की मौत हो गई थी।
घटना की सूचना पाकर पहुंचे तहसील के अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया था। उसकी रिपोर्ट भी जिले पर भेज दी गई थी। पीड़िता को सहायक भूलेख अधिकारी कार्यालय से 16 दिसंबर 2022 को पत्र भी प्राप्त हुआ था। उसमें अवगत कराया गया है कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए उपलब्ध कराए गए दावे को डीएम की ओर से भी 06 नवंबर 2022 को ही स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राजस्व परिषद से बजट प्राप्त होते ही ई-पेमेंट के माध्यम से खाते में भुगतान किया जाएगा। लेकिन अबतक कोई भुगतान नहीं मिल सका है। उसकी आस में वह रोज दौड़ रही हैं।
एसडीएम अतुल आनंद ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है। पीड़िता को अब तक अहेतुक सहायता क्यों नहीं मिल सकी? इसकी जानकारी लेकर संबंधित को इसी सप्ताह लाभ दिलाया जाएगा।