{"_id":"607b2c858ebc3edf614528c4","slug":"woman-candidate-full-of-enthusiasam-basti-news-gkp392325338","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उम्मीदवारों में रहा उत्साह, युवा चेहरे भी दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उम्मीदवारों में रहा उत्साह, युवा चेहरे भी दिखे
विज्ञापन
तुरकौलियाराय से पहली बार पर्चा दाखिल करती श्वेता सिंह पति के साथ
- फोटो : BASTI
महिला उम्मीदवारों में रहा उत्साह, युवा चेहरे भी दिखे
रामनगर ब्लॉक में सुबह आठ बजे से शुरू हुआ नामांकन देर शाम तक जारी रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। रामनगर ब्लॉक में शनिवार की सुबह आठ से शुरू हुआ नामांकन देर शाम तक जारी रहा। दरअसल, जो लोग पांच बजे तक लाइन में लग गए थे, उनका नंबर साढ़े पांच से छह बजे तक आया।
सुबह नामांकन की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन दोपहर होते-होते लोगों की लंबी लाइन लग गई। पुरुषों की अपेक्षा महिला उम्मीदवारों में नामांकन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस बार शनिवार का दिन होने के नाते कई उम्मीदवार पुजारियों के साथ नामांकन स्थल तक पहुंचे। शुभ मुहूर्त देखकर पर्चा दाखिल किया। रामनगर में रिटर्निंग अफसर डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी के साथ एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत, तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी और बीडीओ मंजू त्रिवेदी गेट से लेकर नामांकन स्थल तक भ्रमण करते रहे।
इस बार महिला सीटों पर बुजुर्गों के साथ युवा चेहरे भी दिखाई पड़े। ग्राम पंचायत धौरहरा से बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संगीता देवी ने प्रधान पद का पर्चा दाखिल किया। रामनगर से पहली बार सामान्य पद होने पर एमए, बीएड निहारिका श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया। ग्राम पंचायत सगरा से दो बार प्रधान रह चुकीं नीता सिंह ने तीसरी बार पर्चा दखिला किया। वहीं, ग्राम पंचायत तुरकौलियाराय से पहली बार उम्मीदवार बनीं श्वेता सिंह ने पति अशोक कुमार सिंह व अपने प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल कर महिलाओं का नेतृत्व करने का बीड़ा उठाया। नामांकन के दौरान प्रभारी निरीक्षक सोनहा अशोक कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह उपनिरीक्षक दयानंद यादव, ओम प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।