{"_id":"66a9647e5b098d98810de174","slug":"woman-attacked-with-sharp-weapon-on-neck-condition-critical-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121310-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
Wed, 31 Jul 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
गौर क्षेत्र के बढ़नी गांव में सोमवार की रात हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान/गौर। गौर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव में सोमवार की रात करीब एक बजे छप्पर में सो रही महिला के गले पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर परिवार के लोग जागे। आनन-फानन घायल महिला कए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात बढ़नी गांव निवासी राम अवध की 40 वर्षीय पत्नी गेंदा देवी पति को भोजन देने के बाद घर के बाहर मड़ई में सोने चली गईं। देर रात पत्नी की चीख सुनकर पति कमरे से बाहर आया। चारपाई पर लहूलुहान पत्नी को देख दंग रह गया। पत्नी गेंदा देवी के गले पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
गेदा देवी का एक कमरे का मकान है। उसके पति राम अवध कैंसर से पीड़ित हैं। पति ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। जहां डाक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए पहले जिला अस्पताल, फिर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वारदात के वक्त घायल की बहन अपने ससुराल से नाराज होकर उसके घर पहुंची थी। वह छत पर सो रही थी। चर्चा है कि घायल की बहन जब भी नाराज होती थी तो वह बढ़नी उसके घर आ जाती थी। इसके चलते गेंदा देवी का बहनोई से आए दिन विवाद होता था। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।