फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman and teenager arrested for conspiracy to murder rape victim

Basti News: दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के षड्यंत्र में महिला और किशोर गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Woman and teenager arrested for conspiracy to murder rape victim
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता 12वीं की छात्रा की हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में पुलिस ने शनिवार की देर शाम को एक महिला और किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर हत्या के आरोपी मंदीप के लिए रेकी करने का आरोप है। कलवारी के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि आंबेडकरनगर जिले के थाना बसखारी के ग्राम मलिकपुर की रहने वाली शोभा पासवान और एक बाल अपचारी को मुखबिर की सूचना पर चकदहा गांव के पास से दबोच लिया गया। दोनों हत्या आरोपी मंदीप के लिए रेकी कर रहे थे। जबकि रेकी करने का एक अन्य आरोपी विवेक शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मंदीप की फरारी के दौरान शरण देने का भी दोनों पर आरोप है।
विज्ञापन

घटनाक्रम : कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात करीब 12:55 बजे बरामदे में 13 वर्षीय भाई के साथ सो रही दुष्कर्म पीड़िता 12वीं की छात्रा की सिरफिरे आशिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक गोली सिर और दूसरी गोली सीने में लगी थी। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी। छात्रा के पिता दिल्ली में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। घर पर मां बच्चों के साथ रहती थीं। होली से दो दिन पहले आरोपी अचानक गांव पहुंचा था और दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। इतना ही नहीं, खौफ पैदा करने के लिए छात्रा की मां और भाई पर भी तमंचा तान दिया था। शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में हत्या आरोपी मंदीप को गिरफ्ततार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed