फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Witness received threat, case registered against unknown person

यौन शोषण : गवाह को मिली धमकी, अज्ञात पर केस दर्ज

Tue, 30 Jan 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Witness received threat, case registered against unknown person
बस्ती : बाबा सच्चिदानंद पर है यौन शोषण का आरोप
विज्ञापन

लालगंज स्थित बाबा के आश्रम के गेट पर चस्पा किया गया था धमकी भरा पोस्टर

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। आश्रम में शिष्याओं के यौन शोषण के आरोपी बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद के खिलाफ गवाही देनेवालों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने धमकी से डरे गवाह के परिजनों को सुरक्षा देने का भरोसा दिया है।

बिहार के गया जिले के मीठापुर गया गुमटी के मूल निवासी सच्चिदानंद ने बस्ती के मूड़घाट में संत कुटीर आश्रम बना रखा था। साथ ही सन्त लोक आश्रम रिलिजिंग ट्रस्ट सेमरा थाना लालगंज भी है। इसके अलावा बिहार के नेवादा और बृजघाट अमरोहा सहित तमाम आश्रम हैं। एक जुलाई 2021 को यूपी एसटीएफ ने कोतवाली पुलिस के साथ एक ऑपरेशन में बाबा को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। इन दिनों वह जमानत पर बाहर है। सच्चिदानंद पर कोतवाली, लालगंज व बिहार के नवादा में यौन शोषण, अपहरण, बंधक बनाने, जालसाजी, साजिश के आरोप में सात केस दर्ज हैं। इन्हीं में से एक केस की पांच फरवरी को तारीख है।
विज्ञापन


इसी बीच रविवार को सेल्हरा गांव स्थित सन्त लोक आश्रम रिलिजिंग ट्रस्ट के गेट पर पोस्टर चस्पा पाया गया। इसमें लिखा था कि अगर बाबा के केस में गवाही दी तो जान से मारे जाओगे।’ इसके बाद गवाह और अन्य लोगों में डर पैदा हो गया। ग्राम प्रधान कल्पनाथ चौधरी ने बाबा का नाम लेते हुए बताया 2017 में दर्ज दुष्कर्म, छेड़खानी, साजिश आदि धाराओं में दर्ज केस में गवाही होने वाली है। गवाह को धमकाने के लिए आश्रम के गेट पर पोस्टर चिपकाया गया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसओ जितेंद्र सिंह ने मौके पर निरीक्षण कर संबंधित परिवार के लोगों से बातचीत की। सोमवार को केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed