फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Without DNA report, police's hands are tied, investigation is getting hampered

Basti News: डीएनए रिपोर्ट के बिना बंधे पुलिस के हाथ, तफ्तीश में आ रही बाधा

Thu, 16 Jan 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Without DNA report, police's hands are tied, investigation is getting hampered
जामवंत प्रकरण : डीएनए जांच रिपोर्ट के लिए भेजा गया डीओ लेटर
विज्ञापन

नौ जनवरी को बंद पड़े स्कूल के कमरे में मिला था जला हुआ शव

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज क्षेत्र के जामवंत शर्मा प्रकरण में डीएनए जांच रिपोर्ट बिना पुलिस के हाथ बंध गए हैं। जांच रिपोर्ट जल्द मंगाने के लिए बुधवार को एसपी की तरफ से डीओ लेटर भेजा गया है। स्वाॅट और एसओजी की टीमें भी अलग-अलग पहलुओं पर छानबीन में जुटी हैं। सर्विलांस सेल करीब पांच सौ मोबाइल नंबरों को खंगाल चुका है। मगर, ठोस नतीजा सामने नहीं आया। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि दो दिन के अंदर डीएनए रिपोर्ट मिल जाएगी।
नौ जनवरी को वाल्टरगंज क्षेत्र के धौरहरा गांव के बंद पड़े विद्यालय के कमरे में 85 फीसदी जला हुआ शव मिला था। वहां मिले चप्पल और चाभी के गुच्छे से स्कूल के प्रबंधक जामवंत शर्मा के परिवार के लोगों ने शव की पहचान की थी, तभी से जामवंत गायब है। मगर, पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है कि वह शव जामवंत का ही था।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि के लिए डीएनए का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। जामवंत की पत्नी महिमा ने थाने में अज्ञात पर हत्या कर शव जलाने का केस भी दर्ज करा दिया है। मगर, वह भी पक्के तौर पर नहीं मान रही है कि उसके पति की हत्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..
यह है मामला


जामवंत की पत्नी महिमा शर्मा के मुताबिक, नौ जनवरी सुबह करीब पांच बजे पति घर से निकले थे। सुबह करीब 7:30 बजे तक घर न लौटने पर बेटी उन्हें बुलाने बंद पड़े विद्यालय पर पहुंची। गेट के अंदर वह आवाज लगाने लगी। कोई जवाब न मिलने पर उसकी नजर एक कमरे में जल रहीं लकड़ियों पर पड़ी तो वह आग पर पानी डालकर बुझाने लगी। कुछ दूरी पर उसने पापा का चप्पल पड़ा देखा तो चिल्लाते हुए घर पहुंची और मां महिमा शर्मा, बड़ी बहन को इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed