फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wind blowing through open windows, passengers helpless

Basti News: खुलीं खिड़कियाें से सुरसुरा रही हवा, यात्री बेबस

Fri, 15 Dec 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Wind blowing through open windows, passengers helpless
बस्ती। त्योहार के बाद भी ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हुई थी कि इसी बीच बाराबंकी में यार्ड रिमाडलिंग के चलते मेगा ब्लॉक कर दिया गयाा। इसके चलते 32 ट्रेनें 15 जनवरी तक निरस्त कर दी गई हैं। 52 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया। ऐसे में यात्रियों को विभिन्न शहरों में लाने ले जाने का सारा दारोमदार रोडवेज की बसों पर आ गया है। वहीं, बसों के भीतर सर्द हवा से यात्रियों को बचाने के इंतजाम नाकाफी हैं। कई बसों की खिड़कियाें में शीशे ही नहीं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बसों की स्थिति जानने के लिए डिपो का जायजा लिया गया। यहां कुछ बसें बेहद खराब स्थिति में मिलीं। कुछ बसों के शीशे बिना रबर के ही फिट कर दिए गए हैं। इन बसों में यात्रा के दौरान मुसाफिर सिहर उठते हैं। वर्कशॉप में चालक-परिचालकों की शिकायतों को नजर अंदाज किया जा रहा है। बस्ती डिपो में करीब 93 पुरानी बसे हैं। इनमें इतनी खामियां हैं कि यह रूट पर चलने लायक नहीं बची हैं।
विज्ञापन

किसी बस मे बॉडी व फर्श से हवा पास होती है तो किसी के शीशे में यू-पलाक तक नहीं लगे हैं। यात्रियों का कहना है कि खिड़कियों में रबर न होने के कारण जब बस चलती है तो शीशे खुद ही खुल जाते हैं और सुरसुराती हुई हवा अंदर घुस रही है। तमाम बसों में ऑल वेदर बल्ब तक नहीं लगे हैं। इंडीकेटर टूटे हुए हैं। वायरिंग बिखरी हुई है। शासन का निर्देश है कि सर्दी में बसों को रूट पर भेजने से पहले बसों की खामियाें को दुरुस्त कर लिया जाए। शासन के निर्देशानुसार, इंडीकेटर, वाइपर, बॉडी व फर्श के छेद को दुरुस्त कर ही बसें रूटों पर भेजी जाएंगी। डिपो के फोरमैन चंदन लाल ने बताया कि बसों को दुरुस्त कर ही रूट पर भेजा जा रहा है। शीशे, रबर, बॉडी व फर्श को ठीक करने का कार्य युद्धस्तर पर कार्यशाला में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed