{"_id":"572e37604f1c1bfc765cd32c","slug":"win-more-than-265-seat-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"265 सीटों से अधिक जीतने का लक्ष्य:मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
265 सीटों से अधिक जीतने का लक्ष्य:मौर्य
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
छावनी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या काे कार्यकर्ताओं ने हाथोंहाथ लिया।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। भाजपा मिशन 2017 पर कार्य कर रही है। विधानसभा चुनाव में 265 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य है। कार्यकर्ता जिले की सभी सीटों को इस बार भाजपा की झोली में डालने के लिए जुट जाएं। यह आह्वान प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने स्वागत सभाओं में किया।
बस्ती जनपद में प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का जगह जगह फूल मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिले की सीमा घघौवा पुल से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला बस्ती शहर तक जारी रहा। छावनी प्रतिनिधि के अनुसार घघौवा पुल पर प्रदेश अध्यक्षका काफिला पहुंचा तो पहले से इंतजार कर रहे भाजपाइयों ने जयकारे के साथ प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से लग रहा है कि बस्ती जिले की सारी सीटें आने वाले विधान सभा के चुनाव में भाजपा जीतेगी।
चुनाव में 265 से ऊपर सीटें हासिल करने का लक्ष्य भाजपा का है। सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, उपेंद्रदत्त शुक्ल, सीपी शुक्ला, नरेंद्र त्रिपाठी चंचल, अनूप खरे, दयाराम चौधरी, अभिषेक पाल, अखंड प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, अजय गौतम, प्रमोद पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, बीनाराय, अनिल पांडे, अमृत कुमार वर्मा आदि ने स्वागत किया। छावनी बाजार में राजा जालिम सिंह की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष ने माल्यार्पण किया। यहां घनश्याम सिंह, रामस्वारथ सिंह, रमेश सिंह, नन्हे मिश्र, आलोक पांडेय,जयराम पांडे, सुरेंद्र सिंह, गिरजेश सिंह, मोनू सिंह, पवन सिंह आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के हर्रैया पहुंचने पर मनोरमा नदी के पुल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, राजेश द्विवेदी, ध्रुपनरायन सिंह, सूर्यबली सिंह, आत्मा प्रसाद पाठक, प्रदीप सिंह, अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं साथ स्वागत किया।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार महराजगंज और कप्तानगंज में प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जिले की सभी सीटों को इस बार भाजपा की झोली में डालने के लिए जुट जाएं।
इस मौके पर भाजपा नेता विनीत त्रिपाठी, गीता शुक्ल, रामसिंगार ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह की अगुवाई में महराजगंज, कप्तानगंज बाजार में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। बस्ती शहर के सीमा में प्रवेश करते ही फुटहिया और बड़ेवन चौराहे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवाकर मिश्र, जिला मंत्री पप्पू शुक्ल, भानुप्रकाश मिश्र, भाजयुमों के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी, महामंत्री सत्येंद्र विश्वकर्मा, नितेश शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजन मिश्र, महामंत्री काजू श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, तृप्ति गुप्ता, राघवेंद्र पांडेय ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बस्ती शहर के गांधीनगर में नगर पालिका चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता, पुष्कर मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, शिवांशु शुक्ल, प्रिंस बरनवाल, जय प्रकाश मिश्र, पंकज दूबे, राजेश सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, आदित्य तिवारी, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।