फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   "Will the society towards constructive journalism"

'रचनात्मक पत्रकारिता से मिलेगी समाज को दिशा'

Sun, 28 Aug 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 28 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
"Will the society towards constructive journalism"
सम्मान समारोह में पत्रकार को सम्मानति करते डीआईजी व एसपी।
पत्रकारों को खबर लिखते समय यह जरूर सोचना चाहिए कि इसका समाज पर कैसा असर पड़ेगा। रचनात्मक पत्रकारिता से ही समाज को दिशा मिलेगी। यह कहना है बस्ती परिक्षेत्र के डीआईजी लक्ष्मीनारायन का। वह रविवार को शहर के एक होटल में सकारात्मक पत्रकारिता व वर्तमान मीडिया विषयक गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। लेखनी सकारात्मक रहेगी तो समाज में  फैलने वाली नकारात्मक ऊर्जा से बचा जा सकेगा। पैदा होने से लेकर देह त्याग करने तक हमे यह देश और समाज  बहुत कुछ देता है, किंतु हम देश को क्या दे सकते हैं इस पर गंभीरता से  चिंतन करना होगा। 
विज्ञापन


इससे  पहले पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी  की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत गाया। गोष्ठी का विषय प्रवर्तन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चंद्र पांडेय ने पत्रकारिता की मुश्किलों पर विस्तार से प्रकाश डाला, कहा बदलते  परिवेश में पत्रकारिता अब मीडिया का रूप ले चुकी है, इस बीच हुए तमाम  बदलावों को हमें स्वीकार करना होगा। सयुंक्त विकास आयुक्त वीपी पांडेय ने अखबार  के प्रबंधन से जुड़े सहयोगियों से अपेक्षा व्यक्त किया। वरिष्ठ  पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र, व्यापारी नेता सुबाष चन्द्र शुक्ल, अधिवक्ता जंग बहादुर सिंह, अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद यादव, धीरेन्द्र सहित कई वक्ताओं  ने विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed