फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Will march to DM office for restoration of old pension, will submit memorandum

Basti News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए डीएम कार्यालय तक करेंगे पद यात्रा, सौंपेंगे ज्ञापन

Tue, 10 Oct 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 10 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Will march to DM office for restoration of old pension, will submit memorandum
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को प्रेस क्लब में जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर संघर्ष की रणनीति पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि 21 अक्तूबर को पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की एक सूत्रीय मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा और डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा। कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों के समक्ष करो या मरो जैसे हालात है। पुरानी पेेंशन बहाल हो, इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष तेज होगा। इस राष्ट्र व्यापी आंदोलन में अनिवार्य रूप से उपस्थिति होना जरूरी है। 20 अक्टूबर तक संगठन पदाधिकारी विद्यालयोें में भ्रमण कर समस्त विद्यालय परिवार से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करायेंगे। बैठक को जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सतीश शंकर शुक्ल, शशिकांत दूबे, राजकुमार सिंह, शैल शुक्ल, महेश कुमार, दिवाकर सिंह, जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल, अभय सिंह यादव ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed