{"_id":"65a3999d961b0d5d8f0e2283","slug":"will-make-women-self-reliant-basti-news-c-207-1-sgkp1006-9984-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तैनात होंगी सीआरपी, महिलाओं को बनाएंगी आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तैनात होंगी सीआरपी, महिलाओं को बनाएंगी आत्मनिर्भर
Sun, 14 Jan 2024 01:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
हर समूह के गठन पर पाएंगी दस हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) अब शहरी क्षेत्र में सीआरपी (कमेटी रिसोर्सेज पर्सन) की तैनाती करेगा और गरीब समुदायों की महिलाओं को समूह में शामिल कर आत्मनिर्भर बनाएगा। इसके लिए डूडा सीआरपी की तैनाती के लिए जुट गया है। इसके लिए जल्द ही आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास योजना के तहत नगर पालिका परिषद बस्ती में स्वयं सहायता समूह व उनके संघों के गठन के लिए सीआरपी का चयन किया जाएगा। आवेदक डूडा कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन करेंगी। आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षिक योग्यता, आय प्रमाणपत्र व दो पासपोर्ट साइज फोटो को भी संलग्न करना होगा।
डूडा की मिशन प्रबंधक विनीता सिंह के अनुसार, सीआरपी के लिए 20 से 45 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। इसके लिए डूडा की ओर से गठित स्वयं सहायता समूह की सदस्य होना चाहिए और हाईस्कूल उत्तीर्ण होने के साथ ही मोबाइल एप चलाने में निपुण होना चाहिए। सीआरपी को प्रति समूह दस हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। डूडा की परियोजना अधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि सीआरपी की तैनाती के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।