{"_id":"6653a2c590f0edc2d9049de4","slug":"will-get-more-employment-opportunities-basti-news-c-207-1-sgkp1004-117813-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उद्योगम् प्लेटफार्म के माध्यम से मिलेंगे रोजगार के अधिक अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उद्योगम् प्लेटफार्म के माध्यम से मिलेंगे रोजगार के अधिक अवसर
Mon, 27 May 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 27 May 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
- बंगलूरू की उन्नति फाउंडेशन से हुआ परिषद का करार
- करार के अनुसार, प्रशिक्षुओं को अनिवार्य रुप से दिया जाएगा सॉफ्ट स्किल डेवलेपमेंट का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अब प्रशिक्षुओं को उद्योगम् प्लेटफार्म के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। राज्य व्यावसायिक शिक्षा परिषद व बंगलूरू की उन्नति फाउंडेशन के बीच हुए करार का फायदा प्रशिक्षुओं को मिलेगा। समझौते के अनुसार, उद्योगम् प्लेटफार्म की मदद से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह प्लेटफार्म प्रशिक्षुओं व कंपनियों के बीच सीधे काम करेगा। यहां से कंपनियां जरूर के अनुसार, प्रशिक्षुओं का चयन कर रोजगार देंगी। माना जा रहा है कि इससे युवाओं को रोजगार के अधिक मौके मिलेंगे।
इसके अलावा समझौते के अनुसार प्रशिक्षुओं को अब नियमित रुप से सॉफ्ट स्किल डवलेपमेंट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आईटीआई में वायरमैन, वेल्डर, स्विंग टेक्नालॉजी, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिसटेंट, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रानिक मकैनिक, मोटर मकैनिक व्हीकल, ड्राफ्ट्समैन सिविल/मकैनिकल, मकैनिक रेडियो एंड टीवी, टर्नर, मशीनिष्ठ, स्टेनोग्राफी, फैशन टेक्नालॉजी, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी आदि ट्रेड संचालित किए जाते हैं। संस्थान अब प्रशिक्षुओं को अनिवार्य रुप से सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संयुक्त निदेशक प्रशिक्षु/शिशिक्षु पुरुषोत्तम मिश्र ने बताया कि ट्रेड के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
संस्थान से उत्तीर्ण होने के बाद प्रशिक्षुओं को रोजगार प्राप्त करने में तमाम तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। वह विषय में तो पारंगत बन जाते हैं लेकिन पर्सनालिटी डवलेपमेंट के बारे में अधिक जानकारी नहीं हो पाती है। अब प्रशिक्षुओं को हर तरीके से तैयार किया जाएगा। सॉफ्ट स्किल डवलेपमेंट के तहत प्रशिक्षुओं को पर्सनालिटी डवलेपमेंट, इंग्लिश स्पीकिंग, बॉडी लैग्वेज, साक्षात्कार देने के तरीके आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा। प्रत्येक चरण 30 घंटे का होगा। कुल 90 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।