फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wild animal attacks girl playing near hut

Basti News: झोपड़ी के पास खेल रही बच्ची पर जंगली जानवर का हमला

Wed, 25 Sep 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 25 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Wild animal attacks girl playing near hut
दुबौलिया में रानीपुर लाद में जंगली जानवर की सूचना पर पहुंची पुलिस। 
- दुबौलिया क्षेत्र के रानीपुर लाद गांव का मामला, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

- बच्ची को ले जा रहा था जानवर, शोर मचाने पर छोड़कर भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया (बस्ती)। क्षेत्र के रानीपुर लाद गांव में झोपड़ी के पास खेल रही बच्ची पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया और उसे उठाकर जानवर ले जाने लगा। लोगों के शोर मचाने पर छोड़कर भागा। बच्ची के सिर में बड़ा घाव हो गया है। उसे दर्शननगर अयोध्या स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना से दहशत का माहौल है। डीएफओ ने बताया कि हमला करने वाले जानवर की पहचान नहीं हो सकी है। गांव में वन विभाग की टीम तैनात की गई है।
रानीपुर लाद गांव के दक्षिण तालाब के किनारे घुमंतू समुदाय के करीब एक दर्जन लोग कई साल से झोपड़ी डाल कर रहते हैं। इनमें संतराम की बेटी सुमीर (5) मंगलवार की शाम करीब पांच बजे झोपड़ी के पीछे खेल रही थी। इसी बीच पास की झाड़ियों से निकले जंगली जानवर ने हमला कर दिया। बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी हर्रैया में प्राथमिक उपचार के बाद प्रधान प्रतिनिध योगेश सिंह ने एम्बुलेंस से दर्शन नगर अयोध्या स्थित मेडिकल कॉलेज भेजवाया। फिलहाल, बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार को ही सुबह इसी गांव में खेत में काम कर रही उषा देवी (35) पत्नी राम आशीष पर भी जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। रानीपुर खुर्द गांव की एक वृद्धा पर भी हमला किया। घटना की सूचना पर डीएफओ जय प्रकाश सिंह, डिप्टी रेंजर सुनील गौड़, कप्तानगंज रेंजर राजू प्रसाद, अभिषेक यादव और वंदना तिवारी विभाग की टीम के साथ देर रात तक गांव के आसपास के खेतों में जानवर की तलाश में जुटे रहे। डीएफओ ने बताया कि यह भेड़िया का हमला नहीं है। भेड़िये ज्यादातर रात में हमला करते हैं। उन्होंने सियार के हमले की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed