{"_id":"693dbd1f3276ffa1ba04a2ed","slug":"wife-goes-to-aunts-house-to-find-husband-beats-him-up-when-he-doesnt-find-him-basti-news-c-207-1-bst1006-149408-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पति को खोजने मौसी के घर पहुंची पत्नी, नहीं मिलने पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पति को खोजने मौसी के घर पहुंची पत्नी, नहीं मिलने पर की मारपीट
विज्ञापन
बस्ती। सदर कोतवाली क्षेत्र के डारीडीहा में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पति संजय को खोजने उसकी मौसी के घर पहुंची पत्नी प्रीति ने जमकर हंगामा किया। पति के नहीं मिलने पर मौसी, उनकी बहन और दो बेटियों की पिटाई कर दी।
मौसी गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने डारीडीहा निवासी मौसेरी बहू प्रीति, मां रामरती, उनकी बहन और इंद्रजीत पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर लिया है।
गीता ने बताया कि उनकी बड़ी बहन सावित्री देवी और उनके पति हरिहर विश्वकर्मा की मौत हो चुकी है। सावित्री के बेटे संजय की शादी प्रीति के साथ हुई है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार को संजय की पत्नी उसके घर आई। पति के बारे में पूछताछ की और घर की चाबी मांगने लगी। जब कहा कि चाभी नहीं है तो प्रीति के साथ मां रामरती, उसकी बहन और इंद्रजीत ने भी मारपीट की। संवाद