फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   When virtue arises, thoughts of devotion to God arise.

Basti News: पुण्य का उदय होने पर आते हैं भगवत भक्ति के विचार

Tue, 04 Nov 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
When virtue arises, thoughts of devotion to God arise.
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया पांडेय में एक सप्ताह तक चलने वाली संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आरंभ हुआ। कथा वाचक आचार्य प्रदीप शास्त्री ने भागवत प्रसंग की शुरुआत भागवत के प्रथम श्लोक से की। उन्होंने कहा कि भागवत के प्रथम श्लोक में भगवान को प्रणाम किया गया है। उनके स्वभाव का वर्णन किया गया है, उनकी लीलाओं का वर्णन किया गया है। भागवत को समझना भगवान को समझने के बराबर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जन्म-जन्मांतर एवं युग-युगांतर में जब पुण्य का उदय होता है, तब ऐसा अनुष्ठान होता है। श्रीमद्भागवत कथा एक अमर कथा है। इसे सुनने से पापी भी पाप मुक्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वेदों का सार युगों-युगों से मानवजाति तक पहुंचाता रहा है। भागवतपुराण उसी सनातन ज्ञान की पयस्विनी है, जो वेदों से प्रवाहित होती चली आई है। इसलिए भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण का बखान किया। कहा कि सबसे पहले सुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाई थी, उन्हें सात दिनों के अंदर तक्षक के दंश से मृत्यु का श्राप मिला था। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर रामदास पांडेय, गायत्री देवी, संतोष पांडेय, रोहित पांडेय, अजय पांडेय, आशीष, सतीश, हर्ष, सानिध्य, सात्विक, विराज समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed