फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   When the animal was driven out of the field, tied to a pole and beaten

खेत से जानवर खदेड़ने पर खंभे से बांधकर पीटा

Mon, 21 Mar 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
When the animal was driven out of the field, tied to a pole and beaten
खेत से जानवर खदेड़ने पर खंभे से बांधकर पीटा
विज्ञापन

कलवारी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में छुट्टा पशु खदेड़ने से नाराज कुछ लोगों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में श्याम निवासी भेड़िया थाना कलवारी ने लिखा है कि शनिवार रात में अपने खेत में चर रहे छुट्टा पशुओं को वह खदेड़ रहे थे। तभी वहीं बगल में मौजूद गांव के ही मनोज, अमित, मिथुन व दुर्गेश पशुओं को खदेड़ने से मना करते हुए उन्हें मारने-पीटने लगे। सभी ने उसे मनोज के घर ले जाकर खंभे से बांध दिया और पिटाई की। इसकी जानकारी होने पर उसकी मां व पड़ोसी पहुंचे तो उन्हें भी अपशब्द कहने लगे। इस पर पड़ोसी ने पीआरवी के जरिए पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे बचाया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed