फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   When his mother rescued him from a fight with his wife, he committed suicide.

Basti News: पत्नी से झगड़ते समय मां ने छुड़ाया तो कर ली खुदकुशी

Thu, 23 Oct 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
When his mother rescued him from a fight with his wife, he committed suicide.
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के मंधरपुर गांव में मंगलवार को फंदे से लटकने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाम को 26 वर्षीय अमरजीत पत्नी पूनम से झगड़ा कर रहा था।
विज्ञापन

विवाद के दौरान पत्नी को मारने के प्रयास में उसकी मां शीला ने रोका। इसी बात से नाराज होकर अमरजीत ने मां की साड़ी लेकर फांसी लगाने की बात कहते हुए घर से बाहर निकल गया।
विज्ञापन

रात भर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार की भोर में मां शीला किसी काम से घर के पीछे गईं और पीपल के पेड़ के नीचे साड़ी के टुकड़े देख सहम गईं। ऊपर देखा तो अमरजीत फंदे से लटका था। चीख-पुकार सुनकर पत्नी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिंदा होने की आस में लोगों ने उसे पेड़ से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अमरजीत के दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की सटीक जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed