फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   When father stopped him from riding a bike, a class 8 student hanged himself

Basti News: पिता ने बाइक चलाने से रोका तो फंदे से लटक गया कक्षा आठ का छात्र

Tue, 18 Feb 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 18 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
When father stopped him from riding a bike, a class 8 student hanged himself
छात्र की खुदकुशी की सूचना पर सीएचसी पर लगी परिवार व गांव के लोगों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। नेवादा गांव में सोमवार की दोपहर में बंद कमरे में छत के कुंडे से लटका कक्षा आठ के छात्र का शव मिला। परिजन उतारकर उसे सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां पर डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेवादा गांव के रामनाथ चौधरी दिल्ली में रहकर ठेकेदारी करते हैं। इन दिनों वह घर आए हैं। उनका इकलौता बेटा 15 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ निखिल कस्बे के एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था।
विज्ञापन

रामनाथ ने एक बाइक खरीदी थी। सोमवार को वह बाइक चलाने की जिद कर रहा था। पिता ने बड़े होने पर चलाने की बात कही।
परिजनों के अनुसार, इससे नाराज होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो कमरे का दरवाजा बंद था। दोपहर करीब तीन बजे परिजनों ने दरवाजा खोला तो राकेश फंदे से झूलता मिला। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed