{"_id":"67ab85a599f28c53830fe45e","slug":"wheat-will-be-procured-at-149-centers-of-the-division-from-march-1-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131865-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मंडल के 149 केंद्रों पर एक मार्च से होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मंडल के 149 केंद्रों पर एक मार्च से होगी गेहूं खरीद
Tue, 11 Feb 2025 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
धान के बाद अब गेहूं खरीद की तैयारी में जुटे अधिकारी
सबसे अधिक सिद्धार्थनगर में 65, बस्ती में 52 व संतकबीरनगर में 32 केंद्र बनाए गए
अभी बढ़ेंगे और भी केंद्र, लक्ष्य के सापेक्ष होगा आगे का निर्धारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। धान खरीद 28 फरवरी तक होनी है, मगर शासन ने गेहूं की खरीद की तैयारी करने का फरमान जारी कर दिया है। शासन ने डीएम समेत खरीद से जुड़े अन्य अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी कर एक मार्च से गेहूं की खरीद चालू करने को कहा है। मंडल में कुल 149 केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। बाद में लक्ष्य के अनुसार और भी क्रय केंद्रों के बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
बस्ती मंडल में अब तक एक लाख 60 हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष दो लाख 5 हजार 783 एमटी धान की खरीद हो चुकी है। जबकि 28 फरवरी तक धान की खरीद होगी। वहीं शासन ने रबी विपणन वर्ष 2025 में मूल्य समर्थन योजना के तहत एक मार्च से किसानों से गेहूं खरीद शुरू करने के लिए समय सारिणी जारी करते हुए केंद्रों का निर्धारण व अन्य जरूरी सुविधाओं का इंतजाम करने को कहा है।
हिदायत दी गई है कि पिछले वर्ष के अनुभवों के आधार पर सभी खरीद केंद्रों का चयन कर अनुमोदन करवा ली जाएं। खरीद के लिए आवश्यक धनराशि, बोरों की उपलब्धता, स्टॉफ और कृषकों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था कर दी जाए। एक मार्च से किसानों का पंजीयन शुरू कर खरीद चालू कर दी जाए। साथ ही कांटा-बाट का सत्यापन व मरम्मत आदि का कार्य भी पूरा कर लिया जाए। यह भी कहा है गया है कि इस बीच सभी क्रय केंद्र प्रभारियों के गेहूं क्रय से संबंधित प्रशिक्षण आदि पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन
संभागीय खाद्य नियंत्रक दिनेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, गेहूं खरीद के लिए मंडल में कुल 149 केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। सबसे अधिक सिद्धार्थनगर में 65, बस्ती में 52 और संतकबीरनगर में 32 केंद्र बनाए गए हैं। बाकी मंडल प्रशासन के निर्देशानुसार आगे भी केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
बस्ती के डिप्टी आरएमओ विपिन कुमार के अनुसार, जिले में फौरी तौर पर गेहूं खरीद के लिए विभाग की ओर से 52 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिसके तहत खाद्य विभाग के 31, पीसीएफ के 13, पीसीयू के 6 व भारतीय खाद्य निगम के 2 केंद्र बनाए गए हैं। बताया कि सदर ब्लॉक में 7, सांऊघाट में 9, बनकटी में 5, कुदरहा में 3, बहादुरपुर में 2, सल्टौआ में 4, रामनगर में 2, रुधौली में 6, हर्रैया में 4, कप्तानगंज में 2, गौर में 2, विक्रमजोत में एक, परशुरामपुर में 4 व दुबौलिया ब्लॉक में एक गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है।