{"_id":"5ad63cbc4f1c1ba0098b505b","slug":"wheat-buying-center-inspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के अफसरों ने जाना गेहूं खरीद का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के अफसरों ने जाना गेहूं खरीद का सच
basti
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
भदोई गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचे लखनऊ से आए अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
विक्रमजोत।
गेहूं क्रय केंद्र भदोई में अचानक लखनऊ के अफसर पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ करने लगे। इससे थोड़ी देर के लिए कर्मचारी भी सकते में आ गए। अफसरों ने किसानों को असुविधा नहीं होने के निर्देश भी दिए।
विक्रमजोत ब्लॉक के भदोई गांव स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड संचालित गेहूं क्रय केंद्र पर मंगलवार को गेहूं खरीद के बस्ती मंडल के नोडल अधिकारी शारदा प्रसाद (महाप्रबंधक प्रशासन) उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक लिमिटेड. लखनऊ और अशोक कुमार उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता बस्ती मंडल के साथ जयशंकर सिंह एडीओ सहकारिता विक्रमजोत पहुंचे। ये उच्चाधिकारी सीधे लखनऊ से जिला मुख्यालय बस्ती के विकास भवन में आयोजित गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक में जा रहे थे। भदोई जनपद सीमा पर घुसते ही पहला साधन सहकारी समिति का केंद्र पड़ता है। संयोग से सचिव हरीराम वर्मा मौके पर थे, जिनसे गेहूं की खरीद और किसानों को हो रही समस्याओं के बारे में इन लोगों ने पूछताछ की। सचिव हरीराम ने बताया कि खरीद शुरू होने से पहले से बारिश होने से फसल कि कटाई और मड़ाई पिछड़ गई है। फिर भी मंगलवार तक 32.50 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। नोडल अधिकारी शारदा प्रसाद ने केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा किट, सहित तमाम आवश्यक सामग्रियों के हर समय उपलब्ध रहने के निर्देश दिए। इसके बाद बस्ती के लिए रवाना हो गए।