{"_id":"6435b4d77f06d146cb071a14","slug":"wheat-and-sugarcane-crop-burnt-to-ashes-due-to-fire-basti-news-c-7-1-122300-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आग लगने से गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आग लगने से गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख
Wed, 12 Apr 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
बस्ती/हर्रैया। दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में 10 बीघा गेहूं, गन्ने की फसल और भूसा बनाने के लिए छोड़ा गया करीब चार सौ बीघा गेहूं का डंठल जलकर राख हो गया।
हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक, भदावल कला गांव में मंगलवार की दोपहर गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते थोड़ी ही देर में आग फैल गई। लपटें उठती देख ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। देखते ही देखते छह किसानों की 10 बीघा गेहूं व दो बीघा गन्ने की फसल राख हो गई। सूचना पर पहुंचे अग्नि शमन दल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। किसान विवेक सिंह, नीलम सिंह, अनूप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह की गेहूं की फसल व महेंद्र सिंह व रामयज्ञा सिंह की गन्ना की फसल जल कर राख हो गई। एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर भेजकर आग से हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट देने को कहा। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका।
उधर, रुधौली थाना क्षेत्र के थरौली व धंसा गांव के पश्चिम सिवान में मंगलवार को करीब 11 बजे गेहूं कटा डंठल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते करीब 400 बीघे गेहूं का डंठल जलकर राख हो गया। वहीं आग थरौली व धंसा गांव के समीप पहुंच गया। दोनों गांव के लोग की तत्परता व फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की कड़ी मशक्कत व सूझबूझ से किसी तरह आग पर काबू पाया। जिससे किसी प्रकार कोई क्षति नहीं हुई।