फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Welcome of New Year 2025, city immersed in celebration

Basti News: नए साल 2025 का स्वागत, जश्न में डूबा शहर

Wed, 01 Jan 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 01 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Welcome of New Year 2025, city immersed in celebration
नववर्ष के स्वागत में फूलों-गुलदस्ते की खरीदारी करते युवक
गीत-संगीत पर थिरके युवा, एक-दूसरे को दी बधाई, रात के 12 बजते ही गूंज उठा हैप्पी न्यू ईयर
विज्ञापन

बाजार में रही चहल-पहल, खूब बिके बुके और उपहार के सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनपद में नववर्ष 2025 का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया गया। नए साल की पूर्व संध्या पर शहर जश्न में डूबा नजर आया। सर्द मौसम के बावजूद बाजार में रात तक चहल-पहल बना ररी। बुके, केक और उपहार के सामान की खरीदारी में लोग व्यस्त दिखे। होटलों और रेस्त्रां में जश्न मनाए गए। गीत-संगीत के कार्यक्रम में युवा थिरकते नजर आए। घरों में लोग टीवी और मोबाइल फोन पर नए साल के कार्यक्रम का आनंद लेते दिखे। रात के 12 बजाते ही गूंज उठा हैप्पी न्यू ईयर...। लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई देकर मंगलमय जीवन की कामना की। सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
नए साल की पूर्व संख्या पर बाजार में खासी चहल-पहल दिखी। कपड़े, ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भीड़ नजर आई। गांधीनगर, कंपनीबाग, पांडेय बाजार में गिफ्ट आइटम, फूल, गुलदस्ता की दुकानों पर युवाओं का रुझान दिखा। युवतियां टेडी बियर और गुलदस्ता खरीदतीं दिखी तो युवक पेन-डायरी की खरीदारी करते दिखे। दुकानों पर केक की बिक्री भी खूब हुई।
विज्ञापन

गांधीनगर में टेडी बियर के दुकानदार पीयूष सिंह का कहना है कि इस साल बिक्री अच्छी रही। उनके यहां 100 से 4000 रुपये तक के टेडी बियर उपलब्ध हैं। इसमें हाथी, फ्लावर समेत अन्य टेडी बियर खूब बिके। गुलदस्ता विक्रेता मोहित सैने ने बताया कि फूलों के बिक्री अच्छी रही। इसके अलावा गुलाब स्टीक की मांग रही। 200 से 500 रुपये तक के बुके अधिक बिके। नए साल के उपलक्ष्य में शहर के होटल और रेस्त्रां सजे नजर आए। ग्राहकों के लिए ऑफर की बहार रही। शहर के कई होटल पहले से बुक हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता
नए साल पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने व्हाट्सएप, फेसबुक पर अपने सगे-संबंधियों का बधाई दी। रात के 12 बजते ही मोबाइल फोन पर बधाई संदेश आने शुरू हो गए। संचार क्रांति के दौर में त्वरित बधाई देने के लिए लोगों ने संचार माध्यमों को खूब उपयोग किया।

...
नए साल के आगमन को लेकर बहुत खुशी है। मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करूंगी। परिवारी जनों को बधाई दूंगी। सबके लिए नया साल अच्छा हो यही कामना है।
नीतू
..
नए साल आगमन को लेकर मन प्रसन्न है। टेडी बियर खरीदने गांधीनगर आई हूं। नए साल की सुबह पहले माता-पिता और बड़ों का आशीर्वाद लूंगी। कॅरिअर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़े यही कामना है।
-आराधना
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed