फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Weighing stopped at sugarcane purchasing center for five days, farmers protest

Basti News: गन्ना क्रय केंद्र पर पांच दिन से तौल ठप, किसानों का प्रदर्शन

Wed, 08 Jan 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Weighing stopped at sugarcane purchasing center for five days, farmers protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार(बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र महनहिया में गन्ना तौल न होने से मंगलवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। क्रय केंद्र पर मौजूद गन्ना कर्मियों पर समय से तौल न कराने का आरोप लगाया। किसानों ने तौल की व्यवस्था कराने की मांग की है। मुंडेरवा चीनी मिल का राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर बसहवा के पास स्थित महनहिया गन्ना क्रय केंद्र संचालित है। मंगलवार को गन्ना लेकर पहुंचे किसान तौल न होने पर प्रदर्शन करने लगे। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र पर पर्याप्त संख्या में ट्रक न होने से तौल नहीं हो रही है।
पिछले चार दिनों से किसानों के गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। गन्ना खुले आसमान के नीचे रहने सूख रहा है। वहीं दूसरी तरफ ट्रॉली का भाड़ा देना पड़ता है। गन्ना किसान सुनील कुमार, सूरज यादव, धर्मेन्द्र गुप्ता, राम प्रकाश यादव, अनिल कुमार यादव, शिव लाल यादव, सुरेन्द्र यादव, बच्चू लाल, तुलसी राम, धूपचंद्र, सत्य नारायन, रवि शुक्ला, ओम प्रकाश व सत्य प्रकाश यादव समेत तमाम किसानों ने बताया कि पूरी रात ठंडक के मौसम में जागकर गन्ना व ट्राली ट्रैक्टर की रखवाली करना मजबूरी बना हुआ है।
विज्ञापन

समय रहते यदि इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो किसान धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। गन्ना क्रय केंद्र के तौल लिपिक महेन्द्र कुमार ने कहा कि ढुलाई के लिए चार पांच दिनों से ट्रांसपोर्ट से ट्रक नहीं आ रहे हैं। जल्द से जल्द किसानों की समस्या का हल हो जाएगा। उनके समझाने बुझाने से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed