Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wedding season is in full swing... Gandhinagar faces massive traffic jams, making walking difficult.

Basti News: सहालग की धूम... गांधीनगर में लगा भीषण जाम, पैदल निकलना दुश्वार

Mon, 24 Nov 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Wedding season is in full swing... Gandhinagar faces massive traffic jams, making walking difficult.
गांधीनगर मार्ग पर लगा जाम।
बस्ती। सहालग का दौर चटख हो चला है। बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई हैं। गांधीनगर में मुख्य मार्ग से लेकर संकरी गलियाें तक ब्यूटी पार्लर, शृंगार प्रसाधन से लेकर ज्वैलरी, कपड़ा, अनाज, बर्तन, खिलौने तक का कारोबार चटख हो गया है। सहालग की भीड़ में अतिक्रमण की भी धूम मची है। पार्किंग की व्यवस्था न होने से सड़क पर ही खरीदारों की गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। इससे रविवार को गांधीनगर में भीषण जाम लग गया, इस दौरान पैदल भी निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण गांधीनगर बाजार क्षेत्र में दोपहर होते-होते खरीदारों की भीड़ इस कदर बढ़ी कि इंदिरानगर मोड़ से लेकर टाउन क्लब तक भीषण जाम लग गया। सड़क की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा, बीचोबीच कतारबद्ध खड़े चार पहिया और दो पहिया वाहन के चलते शहरी आवागमन ठहर गया। डिवाइडर से सटकर चार पहिया, दो पहिया, ई-रिक्शा वाहन जाम में फंसे रहे। यह वाहन घंटों रेंगते नजर आए। पांच मीटर की दूरी तय करने में लोगों का पसीना छूट गया। आधे घंटे से ज्यादा वक्त लगा।
विज्ञापन

खरीदारी करने आए ग्राहकों को पैदल सड़क पार करने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। वाहनों के जाम में लोगों का पैदल निकलना दुश्वार रहा। रुधौली से आए दीपक ने बताया कि इतने बड़े शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से गांधीनगर में आवागमन ठप हो जाता है। यहां कोई नियम कानून नहीं चलता है। जिसका जहां मन कर रहा है वहीं सड़क पर दुकान लगा ले रहा है और गाड़ी खड़ी कर दे रहा है। वहीं पिकौरा बख्श के संतोष श्रीवास्तव कहते हैं कि सहालग और त्योहारी सीजन में गांधीनगर मुख्य मार्ग का यहीं हाल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अतिक्रमण एवं पार्किंग की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। एक-दो बार अभियान चलता भी है तो ठीक उसके अगले दिन स्थिति ज्यों की त्यों हो जाती है। ई-रिक्शा चालक रामफेर ने बताया कि आजकल गांधीनगर मार्ग से गुजरने लायक नहीं है। लेकिन, ज्यादातर यात्री खरीदारी के नाते इसी मार्ग के मिल रहे हैं। तीन किमी दूरी दो से तीन चक्कर लगाने में ही शाम हो जा रही है। भीषण जाम में आवागमन कठिन हो गया है। वहीं रंजीत कॉलोनी के ओम नरायन ने बताया कि गांधीनगर के जाम में एंबुलेंस, पुलिस के वाहन भी फंसे रहते हैं। बावजूद इसके आवागमन व्यवस्थित नहीं हो पा रहा है।

कोट
गांधीनगर क्षेत्र में फुटपाथ का चिह्नांकन किया गया है। लाल निशान के अंदर दुकान लगाने पर प्रतिबंध है। यदि लोग अतिक्रमण कर रहे हैं तो जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
-आनंद गुप्ता, ईओ, नगर पालिका परिषद, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed