फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wedding hall to be built at a cost of 3 crore; residents to benefit from the facility.

Basti News: तीन करोड़ से बनेगा बारात घर, नगरवासियों को मिलेगी सुविधा

Thu, 24 Sep 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Wedding hall to be built at a cost of 3 crore; residents to benefit from the facility.
नगर बाजार। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर में तीन करोड़ रुपये की लागत से बारात घर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गुरु प्रसाद नगर वार्ड में बारात घर का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीएम वैभव निधि योजना के तहत नगर विकास विभाग को निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। निर्माण की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि बारात घर के निर्माण से नगरवासियों को मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक भवन और परिसर की सुविधा कम कीमत पर उपलब्ध होगी। इससे लोगों को निजी मैरिज हॉल पर अधिक खर्च करने से भी राहत मिलेगी। वहीं, बारात घर नगर पंचायत की आय का भी एक प्रमुख स्रोत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed