फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   weather rain fall

Basti News: पटरी ऊंची, सड़क रह गई नीचे, बारिश में हो रहा जलभराव

Sun, 13 Aug 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 13 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
weather rain fall
कुदरहा क्षेत्र के चरकैला कस्बे में सड़क पर भरा बारिश का पानी।
गायघाट। विकास खंड कुदरहा के चरकैला-गोसैसीपुर मार्ग की हालत दयनीय हो गई है। यहां 15 दिनों से सड़क पर बारिश का पानी भर गया है, जिससे आमजन का आवागमन बहुत कठिनाई से हो रहा है। एक साल पहले बनाई गई यह सड़क दोनों किनारों की पटरियों से नीचे हैं, जिससे बारिश के पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चरकैला बाजार के लोगों के लिए हर साल बारिश अभिशाप बन जाती है। मुख्य सड़क पर कई-कई दिनों तक जलभराव होने से जनजीवन बेहाल रहता है। गंदे पानी से सड़ांध उठने लगती है। जल जनित बीमारियाें के बढ़ने की आशंका प्रबल रहती है। इधर 15 दिनों से यह दुश्वारी फिर लोगों के सामने हैं। कस्बा वासियों के घर के सामने मुख्य सड़क तालाब का रूप अख्तियार किए है। दरअसल यहां दोनों तरफ की पटरिया ऊंची हैं, और सड़क नीची है। बारिश होने से सड़क पर पानी भर गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग से गोसैसीपुर, गंगापुर, महुआपार कला आदि गांवों के लोगों का आवागमन निर्भर है। राहगीर पानी में घुसकर किसी तरह आ- जा रहे हैं। इस समस्या को लेकर नागरिकों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से आवाज उठाई है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़क पर जलभराव को लेकर कई बार प्रदर्शन भी हो चुका है। क्षेत्र के राम लुटावन पांडेय, कैश मोहम्मद, परशुराम यादव, कृष्ण कुमार राजभर, संतराम शर्मा आदि लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस सड़क की मुख्य समस्या का समाधान नहीं निकाल रहे हैं। लोगों ने पानी निकलवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed