फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   weat crop plaze by fire

बिजली से लगी आग से गेहूं की फसल जली

Sun, 26 Apr 2020 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
weat crop plaze by fire
पगार गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : BASTI
आग से गेहूं की फसल जली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज(बस्ती)। शार्ट सर्किट से लगी आग से तीन बीघा से अधिक गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के घंटों प्रयास और पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव के उत्तर राजेश तिवारी के खेत में हाईटेंशन बिजली का पोल है। रविवार को दिन में 11 बजे तेज हवा के चलते हाईटेंशन तार का फ्यूज कट गया। तार से निकली चिंगारी से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बिजली सप्लाई कटवाकर सैकड़ों ग्रामीणों ने किसी तरह कप्तानगंज थाने के सिपाही अमित शाही और सतेंद्र यादव की मदद से आग बुझवाया। घटना में राजेश तिवारी का करीब एक बीघा, बृजेश तिवारी का दो बीघा, विनोद तिवारी का 10 विस्वा गेहूं जल गया। बृजेश तिवारी के घर मई में बेटी की शादी है। गेहूं की पूरी फसल जल जाने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। एक माह पहले भी इसी जगह शार्ट-सर्किट से आग लगी थी, जिसके चलते सर्वेश तिवारी का एक बीघा गेंहू जला था। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया की शार्ट-सर्किट से आग लगी थी, उसे ग्रामीणों ने बुझा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed