फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   waterloggwd by rain in basti

बारिश से मोहल्लों में हुआ जलभराव

Tue, 07 Jul 2020 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
waterloggwd by rain in basti
बस्ती शहर के आवास विकास कालोनी में भरा बारिश का पानी। - फोटो : BASTI
बारिश से मोहल्लों में हुआ जलभराव
विज्ञापन

बस्ती। मंगलवार को पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। इसके कारण सड़कों पर आवागमन काफी कम रहा। पटरी दुकानदारों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेना पड़ा। शहर के कई वार्डों के अलावा मार्गों पर जलभराव हो गया।

मानसून का तेवर नरम पड़ने का नाम नहीं ले रहा। खेत लबालब हो गए हैं। नदियां भी मैदानी इलाकों की तरफ रुख करने लगी हैं। इससे बाढ़ के लिए संवेदनशील इलाकों में दहशत है। खासकर धान की फसल में जमा पूंजी लगा चुके किसानों की बाढ़ के खतरे से नींद उड़ी हुई है। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि हफ्ते भर मौसम यूं ही बना रहेगा। 14 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश होगी। 12 जुलाई को भारी बारिश होने का अनुमान है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार मानसून का एक मजबूत सिस्टम पूर्वी यूपी पर बन रहा है। बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। सोमवार को मौसम मिलाजुला रहा। दोपहर के समय तेज धूप हुई, जिससे तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया। उमस काफी ज्यादा बढ़ गई थी। शाम को आर्द्रता 78 फीसद तक पहुंच गई। हालांकि देर शाम तेज बारिश शुरू होने के बाद तापमान धीरे-धीरे लुढ़ककर मंगलवार सुबह 29 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। न्यूनतम तापमाम 27 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। इसके कारण सड़कों पर आवागमन काफी कम रहा। पटरी दुकानदारों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेना पड़ा। इस बीच शहर के कई वार्डों के अलावा मार्गों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed