फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Water is accumulating in the premises, the staff and officers of the agriculture office are in trouble

Basti News: परिसर में एकत्र हो रहा पानी, मुसीबत में कृषि कार्यालय के कर्मी-अधिकारी

Fri, 04 Jul 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 04 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Water is accumulating in the premises, the staff and officers of the agriculture office are in trouble
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय परिसर में नाले का पानी भर रहा है। इससे कर्मचारियों, अधिकारियों और किसानों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। पानी के सड़न से वहां सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। नाक पर रूमाल रखकर आना-जाना पड़ रहा है। कॉलोनी में रहने वाले सरकारी कर्मचारियों का परिवार भी परेशान है। उनका कहना है कि मदद की गुहार के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कंपनीबाग चौराहा पर जलनिकासी समस्या से निजात दिलाने को बनवाए जा रहे नाले से कृषि विभाग नई मुसीबत में फंस गया है। नाला चोक होने से परिसर में ही नाले का पानी जमा हो रहा है। कई दिनों तक जमे पानी से उठती दुर्गंध से सांस लेना दुष्कर हो गया है। कर्मियों का कहना है कि लगातार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे यहां कार्यालय में बैठना, कार्य करना और किसानों की समस्याएं सुनने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

परिसर में भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे संक्रमण फैलने का भी डर है। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है कि जिला कृषि अधिकारी कार्यालय परिसर में नाले का पानी भरा है। यह नाला के रोकने के कारण हुआ है। टीम को मौके पर भेजा गया है। वहीं, दिन में नगर पालिका कर्मी वहां जेसीबी लेकर पहुंचे। चोक नाले से सिल्ट निकालकर पानी निकासी का प्रयास करते दिखे। लेकिन, परिसर लो-लैंड होने से पानी निकलने में परेशानी है। बताते हैं कि यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। तहसील गेट के सामने से लेकर कंपनीबाग तक नाला ओवरफ्लो है। पानी नाले से बाहर बह रहा है। इससे आम नागरिक भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नाला का एप्रोच दुरुस्त कर खोला गया रास्ता
कंपनीबाग चौराहा पर नाला निर्माण के चलते आंशिक रूप से रास्ता अवरोध है। सिर्फ बाइक, साइकिल और पैदल यात्रा के लिए रास्ता खोला गया था। अब उसे आंशिक रूप से चार पहिया वाहन और थ्री व्हीलर के लिए भी खोल दिया गया है। इसके लिए पुल के एप्रोच को गिट्टी डाल कर दुरुस्त किया गया। पूरे दिन नगर पालिका कर्मी, संस्था के कर्मी जेसीबी लेकर लगे रहे। मलबा भी हटाकर उसे अलग किया गया और चोक नाले को भी सही किया गया। बैरिकेड को भी दूर किया गया। इससे आवागमन में आ रही परेशानी दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed