फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Water filled in the premises of girls primary school

Basti News: प्राथमिक विद्यालय कन्या के परिसर में भरा पानी

Fri, 02 Feb 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 02 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the premises of girls primary school
प्राथमिक विद्यालय कन्या बभनान के परिसर में फैला गंदा पानी
आदर्श नगर पंचायत बभनान के बाबा बागेश्वर नगर का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों को हाईटेक बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। मगरए आदर्श नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर 11 बाबा बागेश्वर नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या का परिसर में पानी भरा हुआ है। ऐसे में बच्चों को दुर्गंध वातावरण में पढ़ाई करने पर विवश होना पड़ रहा है।

बाबा बागेश्वर नगर वार्ड के घरों से निकलने वाला गंदा पानी कई साल से नाली के अभाव में प्राथमिक विद्यालय कन्या के परिसर में एकत्र हो रहा है। विद्यालय में 65 बच्चे पंजीकृत हैं। जबकि छह शिक्षक कार्यरत हैं। आज भी विद्यालय में इंटरलॉकिंग, टाइल्स सहित बच्चों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं मयस्सर नहीं हो पा रही हैं। प्रधानाध्यापिका विभा सिंह ने बताया कि विद्यालय में आ रहे गंदा पानी व नाली निर्माण के संबंध में नगर पंचायत के ईओ और खंड शिक्षा अधिकारी गौर को पत्र के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ऐसे में विद्यालय सर में हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना रहता है। बावजूद उसके कोई रुचि नहीं ले रहा है। बीईओ गौर नीरज सिंह ने बताया कि विद्यालय के विकास के लिए नगर पंचायत बभनान के अधिशासी अधिकारी ने कहा गया है। उन्होंने जल्द विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया है।आदर्श नगर पंचायत बभनान के ईओ संजय राव ने बताया कि टेंडर हो गया है। बहुत जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed