{"_id":"6446dd3689f659ff0302b8e7","slug":"wanted-accused-arrested-in-firing-from-pistol-basti-news-c-7-1-138130-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तमंचे से फायरिंग में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तमंचे से फायरिंग में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Tue, 25 Apr 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के कुटियवा बाबा निहाल दास की कुटी पर लगने वाले मेले से लौटते समय हुए विवाद में तमंचे से फायर करने के आरोपी अनुज उर्फ गुल्ली दुबे को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कलवारी थाने के फूलपुर निवासी ओमकार यादव ने 28 अक्तूबर 2022 को एफआईआर दर्ज कराई थी।
तहरीर में ओमकार यादव ने लिखा था कि वह 26 अक्तूबर को यम द्वितीया के दिन कुटियवा पर लगने वाला मेला देखकर शाम छह बजे लौट रहा था। ललहवा चौराहे पर अनुज दूबे उर्फ गुल्ली निवासी उमरिया थाना दुबौलिया दो अन्य साथियों के साथ बाइक से पहुंचा और बाइक आगे-पीछे करने लगा। मना करने पर उसने बाइक से खींचकर मारापीटा और तमंचे की बट से सिर पर प्रहार कर दिया। रात में घर पर चढ़कर तमंचे से फायरिंग की। हालांकि गोली नहीं लगी। तभी से आरोपी फरार था। एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि रविवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।