फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Walk in the footsteps of the Babasaheb

बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलें

Tue, 06 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 06 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Walk in the footsteps of the Babasaheb
काशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राज्यमंत्री रामकरन आर्य।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डॉ. अंबेडकर छात्रावास में विचार गोष्ठी और प्रभात फेरी तो मड़वानगर में शोक दिवस  मनाया गया।
विज्ञापन


टाउनहाल में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान के निर्माण से लेकर सामाजिक संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जोन कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव आरडी निषाद ने किया। कप्तानगंज विधायक राम प्रसाद चौधरी, विधायक जितेंद्र प्रसाद उर्फ नंदू चौधरी, कल्पनाथ बाबू जी, एसआर कन्नौजिया, प्रेम सागर, पवन कुुमार आदि ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों के उत्थान के लिए संविधान में व्यवस्था दी। समाज में नई दिशा देने का कार्य किया।
विज्ञापन


डॉ. अंबेडकर प्रचार समिति की ओर से मड़वानगर में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। अध्यक्षता राम औतार ने की। मुख्य अतिथि एसपी आर्या ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों को शेर की तरह जीने की प्रेरणा दी। राना अंबेडकर ने कहा कि जिस समाज का संगठन मजबूत होता है उस समाज में शराब, दहेज जैसी बुराइयां कम होती है। कैलाशनाथ, वीडी गौतम, श्रीराम, डॉ. राजकुमार, संजय बौद्ध, उर्मिला राज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अंबेडकर छात्रावास में आर्थिक विषमता में सामाजिक न्याय की चुनौतियां एव उपाय विषयक गोष्ठी में राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने कहा कि भीम राव अंबेडकर महापुरुष ही नहीं बल्कि सदियों सदियों तक शोषित एवं कमजोर समाज को हक एवं सामाजिक न्याय दिलाने की एक विचार धारा हैं। डॉ. केेशव प्रसाद मुख्य अतिथि एवं उदयभान, राजेश कुमार राम प्रसाद आर्य, शैलेंद्र गौतम आदि ने विचार रखे। शोध छात्रा मुन्नी भारती ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार देश के लिए अनिवार्य विषय बन गए हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर महिला सुधार एवं जन कल्याण समिति की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। बड़ेवन, कचहरी, कटेश्वर पार्क होते हुए मड़वानगर पार्क में प्रभात फेरी खत्म हुई।

भारत की जनवादी नौजवान सभा की ओर से कैंप कार्यालय में गोष्ठी हुई। सचिव का. केके त्रिपाठी, सियाराम सोनकर, का. सत्यराम जनौस, गणेश शंकर विद्यार्थी आदि ने बाबा साहब के जीवन, सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। शीला चौधरी, सुशीला, विजय गुप्ता, दिलीप कुमार, विनोद कुुमार, राम अशीष, विश्वनाथ, राजकुमार आदि लोग शामिल रहे। समाजवादी जनसमस्या के प्रदेश सचिव मो. याकूब के नेतृत्व में श्रद्धासुमन अपिर्त किया गया। कहा कि दबे, कुचले, अशिक्षित व दलित जनों में चेताना जगाने का कार्य बाबा साहब ने किया। मो. खालिद, कलाम अंसारी,मो. असद, अवधेश पांडेय, मनीष आदि शामिल रहे।

रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक  तहसील क्षेत्र में विविध कार्यक्रम हुए। एचएमएस एकेडमी में प्रधानाध्यापक केके श्रीवास्तव ने  बाबा साहेब की  उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। प्रबंधक अरुन कुमार  श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, रजनी श्रीवास्तव, गरिमा सिंह, प्रतिभा सिंह,  अवधेश भट्ट, प्रिया सिंह आदि रहे।


 सेखुई खुर्द  स्थित बीआरसी एकेडमी पर निदेशक सुनील शुक्ला ने बच्चो और शिक्षको के साथ  मिलकर बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान निदेशक सुनील शुक्ला ने कम से कम दस बेसहारा और गरीब परिवार के  बच्चो को नि:शुल्क शिक्षा देने की बात कही। इस दौरान विशाल, अभिमन्यु सिंह, जन्मेजय, प्रियंका त्रिपाठी, मिन्नी, मुकेश यादव,  सुरेखा, मोहन कुमार, प्रिया, मधुमिता त्रिपाठी, जान्हवी, रेनू यादव समेत कई अन्य लोग मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed