{"_id":"686d7453df3515f64b071e6f","slug":"waiting-for-rain-drizzle-likely-for-two-days-basti-news-c-207-1-bst1004-139750-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बारिश का इंतजार...दो दिन बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बारिश का इंतजार...दो दिन बूंदाबांदी के आसार
Wed, 09 Jul 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। हर दिन लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बादल हैं कि बरसने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। प्री मानसून के दौरान इस इलाके में ठीकठाक बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन, अनुमान धरे के धरे रह गए।
पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। सूरज ने बादलों पर डेरा डाल दिया है, जिससे रोजाना धूप तीखी हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
इस समय उमस भरी गर्मी के बीच जब कभी बादल छा रहे हैं तो लगता है कि अब इस गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। वातावरण में आर्द्रता अधिक होने के कारण उमस भी बेतहाशा हो रही है। लोग उमस भरी गर्मी से काफी परेशान नजर आए। इस बीच बिजली कटौती भी लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
बिजली जाते ही लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। घरों में लगे कूलर पंखे उमस के कारण राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। बिजली कट जाने पर लोग परेशान हो जा रहे हैं।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल छाए रशेंगे। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी के भी आसार हैं।