फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Voter's Day: Pledge taken to establish a healthy democracy

मतदाता दिवस : स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना का लिया संकल्प

Mon, 26 Jan 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Voter's Day: Pledge taken to establish a healthy democracy
मतदाता जागरूकता दिवस पर शपथ लेते नागरिक। संवाद
बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों से लेकर शैक्षिक संस्थानों में विविध आयोजन हुए। अधिकारी, आम नागरिक, विद्यार्थी सभी ने सुचिता पूर्ण मतदान के साथ स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना का संकल्प लिया। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन


मतदाता दिवस का मुख्य कार्यक्रम जीआईसी के बहुद्देशीय हाल में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डीएम की मौजूदगी में मौजूद सभी नागरिकों एवं विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। लोगों ने निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान करने का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर नाटक, नृत्य, एवं जागरूकता वाले गीत प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाते हुए अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। युवाओं से आह्वान किया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही वह मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं एसआईआर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारी, लेखपाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक, एडीओ सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
----------

आयुक्त ने दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ
बस्ती। आयुक्त सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान आयुक्त अखिलेश सिंह ने उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस वर्ष 2011 से प्रारंभ हुआ। इसका उद्देश्य सभी नागरिकों को मतदान हेतु जागरूक करना, अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीकता पूर्वक करना तथा जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर एक योग्य उम्मीदवार का चयन कर संकल्प लेने के लिए है। इस मौके पर अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव आदि मौजूद रहे।
----------

एसडीएम ने बच्चों के साथ निकाली रैली
भानपुर।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर किसान इंटर काॅलेज के 400 बच्चों के साथ एसडीएम हिमांशु कुमार ने कस्बे में जागरूकता रैली निकाली। यह रैली रुधौली तिराहा से होते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंची। इस दौरान आमजन को निर्भीक होकर और निष्पक्ष तरीके से अपने मताधिकार के प्रयोग का संदेश दिया गया। बाद में एसडीएम ने लोगों को बिना किसी प्रलोभन के निष्पक्ष मतदान की शपथ भी दिलाई। आरके निर्वाचन हबीवुर्रहमान ने लोकतांत्रिक की व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। एसआईआर प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ राम धीरज, रवींद्र कुमार, ममता, आराधना पांडेय, तबरेज आलम, राकेश कुमार व गुडिया कसौधन के अलावा सुपरवाइजर ऋषभ श्रीवास्तव, रवि पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अंकित चौधरी व मोहित श्रीवास्तव और वीरेंद्र चौधरी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार केएम यादव, पूजा वर्मा, प्रधानाचार्य अनिल कुमार राय, राजस्व निरीक्षक सुभाष चौबे आदि मौजूद रहें।


----------

मेरा भारत मेरा वोट थीम पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बस्ती। महिला महाविद्यालय राष्ट्रीय मतदान दिवस के अवसर पर मेरा भारत मेरा वोट थीम पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रमा का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर कर लोगों को निष्पक्ष मतदान के लिए सजग किया। प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। पूर्व संध्या पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली नैनसी और अरफा खातून, द्वितीय स्थान पर नसरीन खातून और संगम तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाली तान्या और पलक श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम फातिमा जोहरा, द्वितीय तान्या पांडेय और तृतीय खुशी और नाजिया खातून को पुरस्कार मिला। डॉ. संतोष यदुवंशी, डॉ. कमलेश पांडेय, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. सुधा पांडेय, डॉ. नूतन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed