फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vote counting in presence of CCTV Camra

सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में 18 टेबल पर होगी मतगणना

Mon, 07 Mar 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vote counting in presence of CCTV Camra
सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में 18 टेबल पर होगी मतगणना
विज्ञापन

बस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल तथा एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंच कर मतगणना व्यवस्था का जायजा लिया। रिटर्निंग ऑफिसरों को निर्देश दिया कि पोस्टल बैलट तथा ईवीएम की मतगणना के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। कहा कि प्रत्येक विधानसभा में कुल 18 टेबल पर मतगणना होगी जिसमें से 14 टेबल पर ईवीएम तथा चार पर डाक मतपत्र की गणना की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा में रेंडमली पांच मतदेय स्थल के वीवीपैट की पर्चियों की गणना होगी।
सोमवार को मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मंडी स्थल पहुंचीं डीएम ने कहा कि मतगणना की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए जिससे कहीं कोई बाधा न आने पाए। निर्देश दिया है कि मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक, माइक्रो आब्जर्वर के अतिरिक्त अन्य कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी जो पोर्टल पर मतों का विवरण दर्ज करेंगे। इसके अलावा स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाने और ले जाने के लिए कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मतगणना के दौरान कोई भी मतगणना कर्मी, मतगणना एजेंट अपने साथ मोबाइल, आईपैड, लैपटॉप आदि नहीं ले जा सकेंगे। मतगणना पंडाल में वीडियोग्राफी के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। मतगणना के प्रत्येक चक्र के परिणामों की घोषणा की जाएगी। यहां इंटरनेट की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि मंडी समिति के गेट नबर एक, दो से प्रत्याशी के मतगणना एजेंट एवं अधिकारी प्रवेश करेंगे। फलमंडी गेट से मतगणना के लिए तैनात कर्मचारी तथा मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे। इस मौके पर एडीएम अभय कुमार मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अमृतपाल कौर, एसडीएम आनंद श्रीनेत, गुलाब चन्द्र, अतुल आनन्द, शैलेष दुबे, जीके झा, सूरज यादव, सीओ आलोक प्रसाद, सहायक निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed