फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Voilation of Aachar Sanhita- case registerd

एपीएन पीजी कालेज प्राचार्य पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

Tue, 11 Jan 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Voilation of Aachar Sanhita- case registerd
एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। शहर के अंबिका प्रताप नारायण पीजी कॉलेज के प्राचार्य पर आदर्श आचार संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में आदर्श आचार संहिता पर नजर रखने के लिए बनाए गए उड़न दस्ता प्रथम की टीम के प्रभारी ने कोतवाली में तहरीर दी।

कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि प्राचार्य डॉ.केबी सिंह के विरुद्ध आचार संहिता लागू होने के बावजूद लैपटॉप वितरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में सात जनवरी को यह लैपटाप/स्मार्टफोन वितरित किया जाना था। मगर किन्हीं कारणों से वितरण नहीं किया जा सका। ऐसे में सोमवार को सभी पात्र लाभार्थियों को बांटने के लिए बुलाया गया था। वितरण शुरू होते ही उड़न दस्ता पहुंच गया और फोटो व वीडियो बनाकर डीएम सौम्या अग्रवाल के सामने प्रस्तुत किया। डीएम के निर्देश पर प्राचार्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed