फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vishwanath, who became the Congress district president, was welcomed

Basti News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने विश्वनाथ का हुआ स्वागत

Thu, 27 Mar 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Vishwanath, who became the Congress district president, was welcomed
बस्ती। बुधवार को कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी का पार्टी नेताओ, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। यहां से कांग्रेस जन नारा लगाते हुए दक्षिण दरवाजा, रोडवेज तिराहा होते कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां आयोजित सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि कांग्रेस संगठन मजबूत हो और आने वाले चुनावों में पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरे। विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मार्ग दर्शन में कांग्रेस की खोयी हुई राजनीतिक प्रतिष्ठा को वापस दिलाने के लिये सभी कांग्रेसजनों को पूरी ताकत झोंकनी होगी। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, अफसर यू अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, कर्नल एके सिंह, वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय के वक्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी का स्वागत करते हुए एकजुटता पर जोर दिया। संचालन अवधेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed