{"_id":"68585b3e7be6187bd80247fc","slug":"viral-fever-outbreak-increasesstay-alert-basti-news-c-207-1-bst1001-138775-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वायरल बुखार का बढ़ा प्रकोप...रहें सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वायरल बुखार का बढ़ा प्रकोप...रहें सचेत
Mon, 23 Jun 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मानसून दस्तक दे चुका है। चिकित्सकों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव और बारिश की वजह से संक्रामक बीमारियां बढ़ने लगी हैं। ऐसे में सावधानी जरूरी है। हल्की सी लापरवाही बीमार बना सकती है।
इन दिनों वायरल बुखार, बदन दर्द और खांसी जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली और जिला अस्पताल की इमरजेंसी में वायरल बुखार से पीड़ित मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। दोनों जगहों पर मिलाकर 15 से 20 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
चिकित्सक बता रहे हैं कि इस मौसम में जगह-जगह पानी लगे होने से मच्छर एवं अन्य खतरनाक बैक्टीरिया भी जन्म लेते हैं। इनके संपर्क में आने से व्यक्ति संक्रमित हो जाता है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चौबीस घंटे के भीतर 16 मरीज केवल तेज बुखार, खांसी और बदन दर्द से पीड़ित होकर पहुंचे। इनमें से 9 मरीजों को भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी बताते हैं कि पहले से कमजोर शरीर वाले मौसम के उतार-चढ़ाव के समय अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। घरों के आसपास गंदा पानी न जमा होने दें। बारिश में भींगने से बचा जाए। भीगे कपड़े भी बहुत देर तक बदन पर नहीं रहने चाहिए। बीमार होने पर तत्काल डॉक्टर के संपर्क में आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। इन्हें ठीक होने में 3 से 5 दिन लग रहा है। कुछ भर्ती किया जा रहा है लेकिन, 24 घंटे में हालत सुधरने पर डिस्चार्ज भी कर दिया जा रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में 24 घंटे के दौरान 25 मरीज भर्ती किए गए। इसमें भी ज्यादातर बुखार, बदन दर्द और खांसी जुकाम के मरीज शामिल हैं।
एमडी मेडिसिन डॉ. राजत पांडेय ने बताया कि ऐसे मरीजों को दवा के साथ सावधानी भी बरतने की सलाह दी जा रही है। बारिश के समय हवा में बैक्टीरिया भी मिले रहते हैं। अक्सर लोग गर्मी से निजात पाने के लिए खिड़की, दरवाजा खोलकर सोते हैं। जिससे वह बैक्टीरिया के संपर्क में भी आते है और सर्द गर्म से बीमार भी पड़ते हैं।
यदि लगातार बुखार चढ़ रहा है तो लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। तत्काल डॉक्टर से परामर्श लेकर दवा लें। शुरुआत में यह बीमारी इलाज के बाद तत्काल नियंत्रण में आ जाती है। दमा एवं सांस के रोगी, हृदय रोगी एवं कमजोर शरीर वाले इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। उन्हें बारिश के समय बाहर नहीं निकलना चाहिए। यदि भीग जा रहे हैं तो तुरंत कपड़े बदल लें।