{"_id":"6926000d71b0f7dff9008dc8","slug":"villagers-stopped-the-repair-of-the-pitch-road-alleging-substandard-construction-basti-news-c-207-1-sgkp1006-148374-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ग्रामीणों ने पिच मार्ग का मरम्मत रोका, मानक विहीन निर्माण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ग्रामीणों ने पिच मार्ग का मरम्मत रोका, मानक विहीन निर्माण का आरोप
Wed, 26 Nov 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
राम जानकी मार्ग से भटपुरवा संपर्क मार्ग कार्य रोककर प्रदर्शन करते ग्रामीण- संवाद
- फोटो : सिरसिया में एसएसबी के साथ नक्शा देखते एएसपी।
दुबौलिया। क्षेत्र में राम-जानकी मार्ग से भटपुरवा संपर्क मार्ग का चल रहा पिच मार्ग मरम्मत कार्य मंगलवार को ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग का निर्माण मानक विहीन तरीके से किया जा रहा है।
करीब 450 मीटर लंबे भटपुरवा गांव तक बने पिच मार्ग के पुनः मरम्मत कार्य को पीडब्ल्यूडी विभाग करा रहा है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इसमें डामर और तारकोल का प्रयोग कम किया जा रहा है, जिससे गिट्टी उखड़ रही है और मार्ग टिकाऊ नहीं बन रहा। अवर अभियंता श्रीकांत ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की शिकायत सुनी और आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य में कमियों को तुरंत दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे पिचिंग कार्य पूरी तरह मानक के अनुसार ही किया जाएगा और गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रदर्शन में अजय पांडेय, सर्वेश, मनोज, शुभम, लाल बहादुर, सुरेश, रामभवन, राम सहाय, विरेन्द्र, बृजमोहन, छोटेई, सुरजीत, रामप्रसाद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।