फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers panic due to erosion of embankments; farmers distressed by losses.

Basti News: तटबंधों पर कटान से दहशत में ग्रामीण, नुकसान से किसान परेशान

Sun, 26 Jul 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers panic due to erosion of embankments; farmers distressed by losses.
पकड़ी संग्राम में बना अंत्येष्टि स्थल नदी में समाया
बस्ती। बारिश और नेपाल से आए पानी के बाद सरयू नदी उफान पर है। सरयू नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर के बीच तटवर्ती गांवों में कटान का खतरा बढ़ गया है। नदी किनारे बसे ग्रामीण दहशत में हैं। विक्रमजोत, दुबौलिया, कुदरहा और बहादुरपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर नदी कृषि भूमि और पेड़ों को अपने आगोश में ले रही है। नुकसान से किसान परेशान हैं और बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग धीरे-धीरे अपना सामान समेटने लगे हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर 92.32 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से 41 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि रात में जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है। पिछले करीब 15 दिनों से नदी का जलस्तर लगातार घट-बढ़ रहा है, जिससे तटबंधों के अंदर बसे गांवों के लोगों की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

विक्रमजोत संवाद के अनुसार क्षेत्र में नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही किनारों पर कटान तेज हो गई है। नदी अब खेतों के साथ-साथ किनारे खड़े पेड़ों को भी काट रही है। इससे कन्हईपुर, दुधौरा पूरेकुमार, शंभूपुर, पकड़ी संग्राम, पकड़ी सूर्यवंश और अर्जुनपुर गांवों के ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर घटने से बाढ़ का खतरा कुछ कम हुआ है, लेकिन कटान ने नई समस्या खड़ी कर दी है। किसानों की जमीन नदी में समाने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कलवारी-रामपुर तटबंध पर बने गड्ढों से बढ़ी चिंता
कुदरहा क्षेत्र के कलवारी-रामपुर तटबंध पर कई स्थानों पर गहरे और खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। समय से मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि बाढ़ के समय यही तटबंध राहत और बचाव कार्यों का मुख्य मार्ग होता है। महुआपार कला, बैडारी एहतमाली, मईपुर, टेंगरिहा राजा सहित आसपास के गांवों के लोगों ने बताया कि तटबंध की खराब स्थिति से राहत कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ग्रामीणों ने बाढ़ खंड और जिला प्रशासन से तटबंध का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

---------
दुबौलिया में जलस्तर घटा, लेकिन तटबंध पर दबाव बरकरार
दुबौलिया क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर पांच दिनों तक बढ़ने के बाद शनिवार से घटने लगा। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार शाम छह बजे नदी का जलस्तर 92.32 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर घटने से नदी और तटबंध के बीच बसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि कटरिया-चांदपुर तटबंध के करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में नदी की धारा अब भी तटबंध से सटकर बह रही है। इससे तटबंध पर दबाव बना हुआ है। बाढ़ खंड विभाग संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर रहा है।
---
बाढ़ से बचाव संबंधित कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। टीम भी निगरानी में है। तटबंध सुरक्षित हैं। रेनकट भरे जा रहे हैं।
-दिनेश मोहन, एक्सईएन, बाढ़ खड़, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed