{"_id":"69d9563cc119348b6d07e7db","slug":"villagers-nab-a-suspect-in-kudraha-market-four-absconding-basti-news-c-207-1-bst1015-156577-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुदरहा बाजार में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध दबोचा, चार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुदरहा बाजार में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध दबोचा, चार फरार
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार में बृहस्पतिवार की रात ग्रामीणों की सतर्कता से एक वारदात टल गई। रात करीब एक बजे 4 से 5 अज्ञात युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बाजार में घूमते नजर आए। ग्रामीणों ने शक होने पर जब युवकों से पूछताछ की तो वे भागने लगे।
इस दौरान ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ग्रामीण देवेंद्र सोनी, गोलू, गुलशन, विजय सोनकर, राकेश कुमार आदि ने पकड़े गए युवक को संदिग्ध मानते हुए तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष लालगंज विनय कुमार पाठक ने बताया कि पीआरबी टीम किसी भी संदिग्ध युवक को थाने नहीं लाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर ही पूछताछ कर छोड़ दिया।