{"_id":"68b0b2971b5bfc49fa0f8a6b","slug":"villagers-gheraoed-the-village-for-cutting-off-electricity-without-notice-basti-news-c-207-1-bst1004-142797-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिना नोटिस के बिजली काटने पर ग्रामीणों ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिना नोटिस के बिजली काटने पर ग्रामीणों ने किया घेराव
Fri, 29 Aug 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। बिजली उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को ग्रामीण अवर अभियंता मदन मोहन का खंभा गांव के ग्रामीणों ने घेराव किया। उनका आरोप है कि कर्मचारियों ने बिना पूर्व सूचना के बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया। इससे न सिर्फ बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है बल्कि, तमाम जरूरी काम भी रुक गए हैं।
गांव के उस्मान खान, संजय कुमार, सेराज, मुन्ना, महबूद खान, आसिक अली, शाह मोहम्मद, इकबाल हुसैन आदि के साथ पहुंचे गिरजाशंकर गौड़ छोटे नेता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई घरों में बीमार बुजुर्ग रहते हैं। सभी घरों में छात्र भी हैं। कनेक्शन काट देने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बीमार बुजुर्गों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर, जर्जर तार, लो वोल्टेज सहित अन्य समस्याओं से भी अवर अभियंता को अवगत कराया। एसडीओ बीपी सिंह ने अवर अभियंता मदन मोहन को निर्देशित किया कि धनराशि निर्धारित कर उससे बड़े बकायेदारों का कनेक्शन ही काटा जाए। संवाद