{"_id":"6941b37090358e4e580b930e","slug":"villagers-furious-over-death-of-cattle-due-to-car-collision-basti-news-c-207-1-bst1006-149614-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार की टक्कर से मवेशियों की मौत पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार की टक्कर से मवेशियों की मौत पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। सोमवार की रात बेकाबू कार की टक्कर से दो मवेशियों की मौत पर ग्रामीण भड़क गए।हालत बिगड़ता देखकर कई थानों की फोर्स जुट गई। पुलिस के कई घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद मामला सुलझा दिया। ग्रामीणों को मनाने में आधी रात तक पंचायत चलती रही।
कप्तानगंज-टिनिच मार्ग से होकर एक बेकाबू कार सवार जा रहे थे। रात करीब 8:30 बजे जैसे ही कार सवार बेलसडे गांव के पास पहुंचे, तभी कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए गांव के राजेन्द्र प्रसाद की झोपड़ी में जा घुसी। झोपड़ी में बंधी एक गर्भवती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे भैंस की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे के बाद रात करीब 10 बजे ग्रामीण उग्र हो गए। काफी देर तक पुलिस के मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। हालत बिगड़ता देखकर सीओ कलवारी संजय सिंह पहुंचे, मगर ग्रामीण मानने के लिए तैयार नहीं थे। इससे हरैया, नगर, दुबौलिया, पैकोलिया थाने की फोर्स बुलानी पड़ी और पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। रात करीब दो बजे पुलिस ग्रामीणों को मना सकी। सीओ कलवारी संजय सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से मवेशियों की मौत हुई थी। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया है।