फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Village secretaries' protest continues, slogans raised against BDO

Basti News: ग्राम सचिवों का धरना जारी, बीडीओ के खिलाफ लगे नारे

Wed, 29 Oct 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Village secretaries' protest continues, slogans raised against BDO
सचिव के निलंबन के विरोध में साउंघाट ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी- विज्ञ​प्ति
मानिकचंद। साऊंघाट ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका यादव के निलंबन के विरोध में मंगलवार को भी ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ का धरना दूसरे दिन जारी रहा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने बीडीओ साऊंघाट मनोज कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और निलंबन को मनमाना करार दिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रापंअ/ग्राविअ समन्वय समिति शाखा साऊंघाट के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो 29 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार और व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष ग्राविअ संघ अमरनाथ गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, मंत्री विनोद यादव, सुधीर सिंह, प्रियंका यादव, श्वेता त्रिपाठी, रीता चौधरी, एडीओ समाज कल्याण प्रशांत खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed