फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   village manifesto will change village

विलेज मेनिफेस्टो से बदलेगी गांवों की तस्वीर

Fri, 05 Mar 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
village manifesto will change village
विलेज मेनिफेस्टो से बदलेगी गांवों की तस्वीर
विज्ञापन

मेनिफेस्टो में विकास, रोजगार, स्वास्थ्य के मुद्दे होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मॉडल गांव के सहारे हर गांव में विकास कर व गांव वालों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए अनूठी पहल पर गंभीरता से विचार चल रहा है। इसके तहत ग्रामीण खुद विलेज मेनिफेस्टो तैयार करेंगे। यह कहना है नवप्रयोग के प्रेरक (मेंटर) ग्राम्य विकास विभाग में तैनात आईएएस अधिकारी हीरा लाल का।
बस्ती दौरे पर आए हीरालाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का सोच है कि अगर देश को विकसित और खुशहाल बनाना है तो सबसे पहले अपने गांवों का चतुर्दिक विकास करना होगा। उनका कहना है कि बांदा के जिलाधिकारी के तौर पर तैनाती के दौरान वह मॉडल गांव बनाने की पहल कर चुके हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम मिले। इसी से उत्साहित होकर इस नवप्रयोग को अब पूरे प्रदेश में लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल के तहत सर्वप्रथम गांव घोषणा पत्र (विलेज मेनिफेस्टो) बनाया जाएगा। ताकि गांव में विकास का एजेंडा स्थापित कर और चेंज मेकर तैयार कर सर्वांगीण विकास किया जा सके। अभी हर गांव में विलेज चेंज मेकर तैयार करने और गांव स्तर पर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने पर पूरा जोर है।
विज्ञापन

प्रेरणा देगी बदलाव की कहानी
मॉडल गांव बनाने की दिशा में अग्रसर कुछ युवाओं और किसानों की प्रेरक कहानियों का भी सहारा लिया जाएगा। एक प्रेरक लघु फिल्म है गुजरात के पुनसारी गांव के हिमांशु पटेल की। पटेल के गांव को मॉडल गांव बनाने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताकर लोगों को इस पहल से जोड़ने का प्रयास होगा। हिमांशु की कहानी हर किसी को प्रेरित करने वाली है। इसी तरह से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवी शरण वर्मा की ओर से केले की खेती से गांव में खुशहाली लाने की कहानी भी लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed