Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Village Heads Rejoice Upon Taking Charge of Gram Panchayats; Declare: "Village Development Will Gain New Momentum."

Basti News: ग्राम पंचायतों की कमान मिलने पर झूमे प्रधान, बोले- गांवों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Fri, 29 May 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Village Heads Rejoice Upon Taking Charge of Gram Panchayats; Declare: "Village Development Will Gain New Momentum."
नगर बाजार। प्रदेश सरकार की ओर से ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के फैसले के बाद क्षेत्र के ग्राम प्रधानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधानों और उनके प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मरहा के प्रतिनिधि अखिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों पर भरोसा जताकर गांवों के विकास को निरंतर गति देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रधान सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान गोटवा शिव श्याम चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे यह साबित होता है कि सरकार गांव स्तर के जनप्रतिनिधियों को मजबूत करने के साथ उन्हें सम्मान देने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान कोईलपुरा राधेश्याम चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार बजट और योजनाएं उपलब्ध करा रही है। गांवों में सड़क, आवास, पेयजल और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।


ग्राम प्रधान कोठवाभरतपुर ताज मोहम्मद ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय गांवों के विकास की रफ्तार को थमने नहीं देगा। गांवों के मजबूत होने से ही प्रदेश और देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed