फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vikramjot's team emerged victorious in the volleyball competition.

Basti News: वालीबॉल प्रतियोगिता में विक्रमजोत की टीम बनी विजेता

Tue, 13 Jan 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Vikramjot's team emerged victorious in the volleyball competition.
वालीबॉल प्रतियो​गिता में जीत के लिए मशक्कत करते टीम ​खिलाड़ी स्रोत विभाग
बस्ती। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बस्ती की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर वालीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन मल्टीपरपज हॉल बरगदहिया सुदीपुर दुबौलिया बस्ती में किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें प्रतिभाग की थीँ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवनीत तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि वालीबाॅल खेल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन कर विक्रमजोत की टीम विजेता बनी और दरिऔना टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

बताया कि खेल से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होता है बल्कि इससे प्रतिस्पर्धा एकता एवं टीम भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेलों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वेदमणि दूबे, सुरेश सिंह, बब्बू सिंह, गुड्डू गौड़, दीपक यादव, लालचंद, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed