फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vikas in athletics and environmental raid won in handball

Basti News: एथलेटिक्स में विकास और हैंडबाल में पर्यावरण रेड जीता

Sat, 10 Jun 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 10 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Vikas in athletics and environmental raid won in handball
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्टेडियम में आयोजित की गई हॉकी प्रतियोगिता।
बस्ती। पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली (मिशन लाइफ) के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्टेडियम में एथलेटिक्स, हैंडबाल और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स में विकास, हैंडबाल में पर्यावरण रेड और हॉकी में पर्यावरण ग्रीन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एथलेटिक्स से हुआ। 400 मीटर पर्यावरण दौड़ में गणेशपुर हंसलाल इंटर कॉलेज के विकास चौधरी ने 55 सेकेंड में दौड़ पूराकर प्रथम, बभनान के राहुल चौरसिया ने 56 सेकंड में दौड़ पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 56.6 सेकंड में विशाल प्रजापति ने दौड़ पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैंडबाल में पर्यावरण रेड बनाम पर्यावरण ब्लू के बीच मुकाबला हुआ। पर्यावरण रेड की ओर से श्रीकृष्ण और अनुज ने चार-चार गोल मारा। दोनों के कारण पर्यावरण ब्लू को 16-13 से हार का सामना करना पड़ा। हॉकी का मुकाबला पर्यावरण ग्रीन और पर्यावरण रेड के बीच खेला गया। जिसमें पर्यावरण ग्रीन ने 04-01 से मैच में जीत दर्ज की। अमन दुबे की ओर से सर्वाधिक गोल किए गए। प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों ने पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने खिलाड़ियों को पर्यावरण के महत्व बताए। मौके पर हैंडबाल प्रशिक्षक विकास सोनकर, एथलेटिक्स प्रशिक्षक मंजीत सिरजात सिंह, हॉकी की अस्मिता गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed