फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vigilence team of assam arrested 5 persons

असम की विजिलेंस टीम ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
vigilence team of assam arrested 5 persons
असम की विजिलेंस टीम ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। फर्जी चेक के जरिए बैंक से रुपये निकालने के मामले में असम प्रांत की विजिलेंस टीम यहां पहुंची। कोतवाली पुलिस की मदद से अलग-अलग क्षेत्र के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर टीम असम के लिए रवाना हो गई।

कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि असम के आर्थिक अपराध शाखा में आईपीसी की धारा 420, 406, 409, 419, 468 व अन्य धाराओं में कुछ महीने पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। उसी सिलसिले में दो आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय का गैर जमानती वारंट लेकर असम विजिलेंस टीम पहुंची थी। संयुक्त टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की तो तीन अन्य का नाम प्रकाश में आया। इस मामले में कोतवाली के गांवगोड़िया निवासी मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आरिफ, लालगंज थानांतर्गत गौरा निवासी रविन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना यादव, हर्रैया थानांतर्गत तेनुआ निवासी लालजी और मुंडेरवा थानांतर्गत बनकसही निवासी सर्वेश राय को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से चार दिनों का ट्रांजिट रिमांड लेकर टीम उन्हें असम के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed